दरभंगा में बोले कन्हैया- आने वाली पीढ़ियों के लिए है ये लड़ाई, आधा दर्जन गिरफ्तार

दरभंगा। एनआरसी, एनपीआर व सीएए के विरोध में जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जन गण मन यात्रा मंगलवार को दरभंगा पहुंची। वहीं पुलिस ने फेसबुक पोस्ट के आधार पर बजरंग दल के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
दरभंगा के राज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कन्हैया ने कहा कि लड़ाई लड़ने के लिए चेहरे की जरूरत नहीं होती है। लड़ाई चेहरे का मोहताज नहीं होता है। संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत हर कोई इस काला कानून का विरोध कर रहा है। केंद्र की मोदी सरकार को काला कानून वापस लेना ही होगा। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ी जा रही है। साथ ही जनता की हक के लिए, तिरंगा के लिए व लोकतंत्र का भविष्य क्या होने वाला है, उसके लिए भी ये लड़ाई है। इसको लेकर ये यात्रा निकाली गई है। साथ ही कन्हैया ने कहा कि 29 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में जन गन मन यात्रा पूरी होगी। यात्रा का स्वागत दरभंगावासियों ने पूरे जोर-शोर से किया। यहां आपलोगों को आमंत्रण देने आया हूं। जाले से सभा करके दरभंगा के राज मैदान आते वक्त कन्हैया कुमार की सुरक्षा को देखते हुए रूट में बदलाव कर सभा स्थल लाया गया।
