February 17, 2026

थानेदार ने कहा-शराब छोड़ दो या गौरीचक इलाका छोड़ दो

फुलवारी शरीफ। बिहार में शराबबंदी के बाद सरकार और प्रशासन की सख्ती का असर देखना हो तो पटना के गौरीचक थाना चले आईये। आपको गौरीचक थाना क्षेत्र में शराब के कारोबारियों और शराब पीने वालों में दहशत साफ नजर आएगा। एक तरफ राजधानी में होम डिलीवरी शराब की हो रही है। वहीं गौरीचक थाना पर डीजीपी की बड़ी कार्रवाई के बाद नये थानेदार नागमणि ने शराब कारोबारियों की कमर तोड़ कर रख दिया है। लगातार शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान के दौरान शुक्रवार को भी तीन लोगों को शराब पीने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानेदार ने बताया कि पीयारिया से एक और बेलदारी टोला में दो लोगों को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है, जिनका जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई और जेल भेज दिया गया। थानेदार ने साफ कहा कि या तो शराब छोड़ दो या गौरीचक थाना का इलाका छोड़ दो। शराब मामले में कोई समझौता नहीं होगा, चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो।

You may have missed