January 24, 2026

डॉ. संजय सिंह भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर दुबारा मनोनीत

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने भागलपुर जिला संयोजक पद पर दुबारा डॉ. संजय कु. सिंह को मनोनीत करते हुए कहा कि इस पद पर पूर्व में डॉ. सिंह के द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं, जिसे देखते हुए कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि इस पद हेतु डॉ. सिंह से बेहतर कोई और नहीं हो सकता है। इसलिए आज इस पद पर डॉ. सिंह को दुबारा मनोनीत करते हुए कमेटी अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रही है।
वहीं अंग महाजनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो दायित्व दिया है, उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उनके मनोनयन पर भाजपा भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, पवन मिश्रा, श्यामल किशोर मिश्रा, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा आशुतोष कुमार डिल्लू, मुकुल प्रियदर्शी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वार्ड पार्षद प्रीति शेखर, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय वर्मन, जिला मंत्री मनीष दास, प्रणव दास, ललिता देवी, कुमकुम सिन्हा, जिला प्रवक्ता पृथ्वी राज, राजेश टंडन, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, भाजयुमो प्रवक्ता आलोक सिंह बंटु, सोशल मीडिया विभाग जिला संयोजक आदित्य पांडे आदि ने डॉ. संजय सिंह के मनोनयन पर बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

You may have missed