February 13, 2026

डब्लूएचओ की चेतावनी : लॉकडाउन में ढील देना पड़ सकता है भारी, सबसे खराब समय अभी आने वाला

CENTRAL DESK : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन सभी सरकारों को सचेत किया है कि लॉक डाउन के दौरान जल्दबाजी में ढ़ील देना कहीं कोरोना संक्रमण के फैलाव का कारण न बन जाए। डब्ल्यूएचओ ने यह चेतावनी ऐसे समय में दी है जब सरकारें प्रतिबंधों में ढील देकर आर्थिक गतिविधियां चालू करने की योजना बना रही हैं। वहीं भारत के कई राज्यों में आर्थिक गतिविधियां चालू भी हो गई है, जिसमें बिहार शामिल है। लॉकडाउन में लोगों को क्या करना चाहिए, इसके लिए डबल्यूएचओ ने गाइडलाइंस भी जारी किया है।
डब्ल्यूएचओ के लिए पश्चिमी प्रशांत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ताकेशी कासेई ने कहा कि यह ढिलाई बरतने का समय नहीं है, बल्कि हमें निकट भविष्य के लिए जीवन जीने के नए तरीके को लेकर स्वयं को तैयार रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकारों को वायरस को फैलने से रोकने को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है और लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के अन्य कदमों को धीरे-धीरे हटाया जाना चाहिए।
यूनाइटेड नेशन समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले डबल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एधानोम ने दुनिया भर को चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना के प्रकोप का सबसे बुरा वक्त अभी आने वाला है। उन्होंने कहा कि कई देश जिस तरह बैन के बावजूद छूट दे रहे हैं, वे महामारी को फिर से आमंत्रित करने का काम कर रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम पर विश्वास कीजिए। सबसे खराब समय अभी आने वाला है। हमें इस आपदा को रोकना होगा। बहुत सारे लोग इस वायरस को अब तक नहीं समझ सके हैं, हालांकि टेड्रोस ने ऐसी स्थिति क्यों होगी? इसके बारे में नहीं बताया।
जारी किया गाइडलाइंस: लॉकडाउन में लोगों को क्या करना चाहिए, इसके लिए डबल्यूएचओ ने गाइडलाइंस भी जारी किया है। गाइडलाइंस के अनुसार लोगों को आॅनलाइन एक्सरसाइज क्लासेस अटेंड करने और एक्सरसाइज करने की सलाह दी गयी है। इसके साथ ही कहा गया है कि लोग लॉकडाउन में घर पर स्किपिंग जरूर करें।

You may have missed