जालसाजों से बचके! महिला शिक्षक को जालसाजों ने ऐसे लगाया चूना
फतुहा। बुधवार को जालसाजो द्वारा महिला शिक्षक के खाते से आॅनलाइन शॉपिंग कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जालसाजों ने इस माध्यम से महिला शिक्षक को 95 हजार रुपए का चूना लगाया है। पीड़ित महिला शिक्षक ने इस संदर्भ मे अज्ञात जालसाजों के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि पटना के हनुमान नगर निवासी रंजीता सिंह स्थानीय रसलपुर गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनका खाता एसबीआई में है। बीते मंगलवार को इस बात की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल में आॅनलाइन शॉपिंग करने के एवज में पैसे निकाले जाने का मैसेज प्राप्त हुआ। यह आॅनलाइन शॉपिंग उड़ीसा में की जा रही थी। कुल दो बार में उनके पैसे उड़ीसा स्थित एक खाते में शॉपिंग के एवज में ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस शिकायत दर्ज साइबर क्राइम के तहत मामले की छानबीन करने में जुटी है।


