PATNA : जानीपुर में राइस मिल में लगी आग, कोई बड़ी क्षति नहीं

फुलवारी। रविवार को जानीपुर थानांतर्गत अब्बू लोदीपुर में जय मां राइस मिल के बाहर आग लग गई। राइस मिल के बाहर आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद जिसे जो मिला, उसी से आग बुझाने का काम में लग गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची। काफी देर तक ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयत्न किया जाता रहा, इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया जा सका। हालांकि कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है।

You may have missed