February 15, 2026

BIHAR ELECTION : जब फिसली भोजपुरी स्टार की जुबान, देखने के लिए उमड़ी भीड़, टूटी कुर्सियां

फतुहा। रविवार को जैसे ही भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का हेलीकॉप्टर कालेज मैदान में उतरी, वैसे ही एक नजर उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उन्हें हेलीपैड से कड़ी सुरक्षा में मंच तक लाया गया। मंच के पास भी उन्हें एक नजर देखने के लिए तथा सेल्फी व फोटो लेने वालों की अपार भीड़ जुट गई। पुलिस प्रशासन बार-बार भीड़ को मंच के पास से हटाती रही लेकिन हटाने के बाद भी युवाओं की भीड़ मंच के पास जुट जाती थी। इसी भीड़ को नियंत्रित करने व निरहुआ को एक नजर देखने वालों से मची अफरा-तफरी में मंच के पास लगी कई कुर्सियां टूट गयी। यह सिलसिला तब तक जारी रहा जब तक निरहुआ मंच से उतरकर हेलीकॉप्टर पर सवार नहीं हो गए। विदित हो कि भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने फतुहा पहुंचे थे।

जब फिसली निरहुआ की जुबान
कॉलेज के मैदान में चल रहे चुनावी सभा में उस समय लोग भोजपुरी नायक निरहुआ के वक्तव्य को सुनकर सन्न रह गये, जब उन्होंने लोगों से एक नंबर का बटन दबाकर ई. सत्येन्द्र सिंह को जिताने की अपील कर बैठे। लेकिन जैसे ही उन्हें जानकारी हुई कि ई. सत्येन्द सिंह का चुनाव चिह्न दो नंबर पर अंकित है तो उन्होंने तत्काल अपनी वाणी को सुधार करते हुए आमलोगों से दो नंबर की बटन दबाने की अपील की तथा गलती के लिए आमजनों से क्षमा मांगी।

You may have missed