December 9, 2025

जनमत पार्टी ने बिहार में किया सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

पटना। जनमत पार्टी ने मंगलवार को पटना के आर्किड बैंक्वेट हाल में प्रेस वार्ता कर निमेष शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष, आशुतोष कुमार को प्रदेश सचिव, परमेश्वर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने बिहार में होने वाली विधानसभा चुनाव के बारे में अपनी रणनीति की घोषणा की, साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निमेष शुक्ला ने 2020 में होने वाली बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर बिहार, बेहतर सरकार के लिए के अपनी रणनीति बतायी। पार्टी ने प्रदेश के सभी सीटों से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है। राज्य के विभिन्न जिलो से आये सदस्यों को कार्यकारिणी एवं पोलिटिकल अफेयर्स कमिटी में शामिल किया गया और सघन जन भागीदारी एवं सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। मौके पर कई पूर्व वरीय सेवानिवृत्त अधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सम्मलेन में बोलते हुए जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने बिहार के लोगों से नई उर्जा पर भरोसा करने एवं नया बिहार बनाने के लिए मताधिकार के प्रयोग की अपील की। वहीं पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त सिविल जज बी.के. चौधरी ने चुनाव को जनता के विवेक की परीक्षा का समय बताया। कार्यक्रम का संयोजन परमेश्वर सिंह ने किया एवं संचालन आशुतोष कुमार ने किया.
कार्यकारिणी सदस्य
निमेष शुक्ला, आशुतोष कुमार, धर्मेंद्र झा, प्रशांत कुमार सिंह, रंजीत ठाकुर, अनुराधा सिंह, संयोगिता सिंह, परमेश्वर सिंह, नेहा सिंह, रंजन निषाद, वर्षा कुमारी, अरविंद कुमार, संजय सरफरोश, जावेद और सगुनी राय।

You may have missed