September 18, 2025

जदयू नेता व राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर की पत्नी का निधन, दिल्ली में ही हुआ अंतिम संस्कार

समस्तीपुर। जदयू नेता व राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर की पत्नी आशा ठाकुर का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वे 64 वर्ष की थीं। कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज नई दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। रामनाथ ठाकुर ने फोन पर बताया कि लॉकडाउन की वजह से अंतिम संस्कार नई दिल्ली में ही किया गया।
इधर, निधन की खबर आने के बाद जिले में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी, कर्पूरीग्राम के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। महाविद्यालय के सचिव डॉ. गया प्रसाद साह ने अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि महाविद्यालय की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You may have missed