जदयू नगर निकाय का सांगठनिक विस्तार

पटना। जदयू नगर निकाय के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत प्रभाकर यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए पश्चिम चंपारन के बेतिया के जिलाध्यक्ष जहांगीर आलम, सहरसा जिलाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी, बेगूसराय के जिलाध्यक्ष विवेक सिन्हा, औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, बेगूसराय नगर निगम के अध्यक्ष अरुण कुमार एवं प्रदेश सचिव कुंदन कुमार यादव को पत्र देकर पद पर मनोनीत किया। साथ ही सभी जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ आगामी 1 मार्च को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा कैसे भागीदारी हो, इस पर भी चर्चा किया गया। इस मौके पर कीर्ति यादव, प्रदीप जायसवाल, प्रिय रंजन सिंह, नितिन कुमार, बिट्टू, विवेक सहित कई लोग उपस्थित थे।

You may have missed