चिराग की लोकप्रियता से प्रभावित होकर लोग लोजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे : प्रिंस राज
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज की अध्यक्षता में जिला समस्तीपुर के डॉ. उर्मिला सिन्हा एवं सुन देशवर राम अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान श्री प्रिंस ने बताया कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट अभियान और चिराग की लोकप्रियता देख लोग लोजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्रवन अग्रवाल, बिहार लोजपा के मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंह कल्लू, राजेश भट्ट, राजेंद्र विश्वकर्मा, सौलत राही, ओम प्रकाश भारती, दिनेश राज चंदन यादव, कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।


