September 12, 2026

PATNA : चावल कारोबारी की बरामदगी नहीं होने पर विधायक हुए गर्म, सरकार एवं प्रशासन को बताया निरंकुश

पटना। पटना के चावल कारोबारी राकेश गुप्ता और अमित गुप्ता के लापता हुए 25 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन इनकी सकुशल बरामदगी नहीं कर पायी है। सरकार और प्रशासन दोनों अभी तक चुप है। पीड़ित परिवार सहित बिहार के तमाम व्यवसायियों में इसे लेकर भारी आक्रोश है। शनिवार को राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मोरवा विधायक रणविजय साहू ने पीड़ित परिवार से बात की एवं तमाम व्यवसायियों को गोलबंद कर इस लड़ाई को जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार एवं प्रशासन दोनों निरंकुश हो गई है। अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है, जिससे अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ चुका है और आए दिन बिहार के अपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।

You may have missed