गोपालगंज : जमीन विवाद में चले चाकू-तलवार, चार लोग घायल

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के बड़गछिया गांव में दो लोगों के बीच जमीन विवाद को लेकर चली चाकू में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि उक्त गांव के अजीत सिंह एवं भृगुनाथ सिंह के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। पूर्व की विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने तलवार व चाकू से एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से संजीत सिंह, दीपू कुमार सिंह एवं दूसरे पक्ष से भृगुनाथ सिह एवं अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

You may have missed