January 1, 2026

गरीबों को मुफ्त अनाज एवं एक देश एक राशन कार्ड के लिए हमेशा याद किए जाएंगे रामविलास पासवान

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने स्वर्गीय रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में उनकी कमी लंबे समय तक खलेगी। 74 के छात्र आंदोलन के दौरान जो उनके साथ निकट का संबंध बना, दिनोंदिन और अधिक प्रगाढ़ होता चला गया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के साथ बैठ हम लोग आंदोलन की रूपरेखा बनाते थे। यह दुखद संयोग है कि जिस दिन संपूर्ण क्रांति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्य तिथि थी, उसी दिन रामविलास पासवान का निधन हुआ। उनकी विनम्रता सार्वजनिक जीवन में एक मिसाल है। चौबे ने उनके साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर चलने वाले राजनीतिज्ञ थे। मैंने उन्हें कभी भी गुस्से में नहीं देखा। कोरोना संक्रमण काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकांक्षाओं को जिस तरह से उन्होंने पूरा किया वह रामविलास जी के प्रशासनिक क्षमता का बेजोड़ उदाहरण है।

 

गरीबों को मुफ्त अनाज एवं एक देश एक राशन कार्ड के लिए हमेशा याद किए जाएंगे: अश्विनी चौबे ने कहा कि उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में जिस तरह से 80 करोड़ से अधिक आबादी तक पूरे देश मे मुफ्त अनाज की व्यवस्था कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया, उसकी देशभर में प्रशंसा हुई। एक देश एक राशन कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो योजना है, उसको पूरा करने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यप्रणाली, राजनीति में सरलता, सहजता, सौम्यता को हमेशा याद किया जायेगा।

You may have missed