February 17, 2026

खबरें मसौढ़ी की : ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, अधिवक्ताओं ने निकाला विरोध मार्च

63247 अप सवारी गाड़ी से कटकर 45 वर्षीय अधेड़ की मौत
मसौढी। पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर शुक्रवार को 63247 अप सवारी गाडी से गिरकर व कटकर 45 वर्षीय एक अधेड़ की मौत हो गई। बाद में जीआरपी ने मौके से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। इस संबंध में दिवंगत की विधवा ने जीआरपी में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक फुलवारीशरीफ निवासी तेतर नट शुक्रवार को अपनी पत्नी मिंटर देवी के साथ 63247 अप सवारी गाडी से पटना से जहानाबाद जा रहा था। इस बाबत तारेगना जीआरपी थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार शर्मा ने बताया कि वह ट्रेन के गेट के पास लटका था। ट्रेन जैसे ही तारेगना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर खड़ी होने लगी, वह अचानक ट्रेन से गिर पड़ा और ट्रेन के नीचे चला गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में जीआरपी ने मौके से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने स्वयं को न्यायिक कार्य से रखा अलग, विरोध मार्च निकाला
मसौढी। वरीय अधिवक्ता सह बिहार बार कांउसिल के को चेयरमैन कामेश्वर पांडेय की हत्या के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी स्थानीय अधिवक्ता संघ ने स्वयं को न्यायिक कार्य से अलग रखा। इस मौके पर उन्होंने संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह अशोक के नेतृत्व में न्?यायालय परिसर में विरोध मार्च भी निकाला। इस कारण आज भी किसी मुकदमें की पैरवी नहीं हो सकी। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने पीडित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने एवं सम्मानजनक मुआवजा देने की मांग सरकार से की। मौके पर संघ के महासचिव अजीत कुमार, अधिवक्ता लोकेश आनंद, कृष्ण मोहन प्रसाद, अनिल कुमार, कुमार गौरव, पुण्यदेव पंडित, अरूण केसरी, लोकेश कुमार, अजय सिंह, चंद्रकांत मिश्रा, सत्येंद्र पासवान, चंद्रकेत सिंह चंदेल, विनोद कुमार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

You may have missed