खबरें मसौढी की : रकम देने के बावजूद जमीन न लिखने का आरोप, कोरोना योद्धा हुए सम्मानित, आरोपित बंदी

रकम देने के बावजूद जमीन न लिखने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
मसौढी। पटना जिला के मसौढी थाना क्षेत्र के जेल रोड, हनुमान नगर निवासी राजू प्रसाद की पत्नी किरण कुमारी ने नदवां गांव के रिंकू कुमार पर रकम देने के बाबजूद जमीन लिखने में आनाकानी करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने 17 डिसमिल जमीन खरीदने के लिए रिंकू कुमार को नकद व चेक के माध्यम से कुल 21 लाख 1 हजार रूपए दे दी है। बावजूद वह जमीन लिखने में आनाकानी कर रहा है। उसका आरोप है कि जब वह उसके घर पर जाती है तो उसके स्वजन भी उसके साथ गाली गलौज करते हैं।

दुष्कर्म का आरोपित बंदी
मसौढी। थाना कांड संख्या- 134/20 के तहत दर्ज दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बीते गुरूवार की देर रात आरोपी सह थाना के नौआबाग ग्रामवासी उमेश प्रसाद उर्फ प्रकाश अकेला को गिरफ्तार कर लिया और उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया।

रेडक्रॉस सोसायटी ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
मसौढी। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की मसौढी शाखा के सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन व प्रभारी विश्वरंजन के नेतृत्व में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु मदद कर रहे कई योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इनमें रेड क्रॉस के अतिरिक्त स्थानीय वोलेंटियर्स, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, पुलिस कर्मी, मीडिया कर्मी, गैस वेंडरर्स, वाहन चालक आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अतिरिक्त लगभग दो सौ मुसाफिरों को भी मास्क भी प्रदान किया गया। बताया जाता है कि इस बार विश्व रेड क्रॉस दिवस पर पूरे देश में कार्यरत रेडक्रॉस सोसायटी की सभी शाखाओं द्वारा कोरोना फाइटर्स को सम्मान देने का निर्णय लिया गया था। जो लोग सेवा देने के क्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के पास से गुजर रहे थे, उन सभी लोगों को आदर के साथ फूलों की माला पहनाकर और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ट्रक चोरी
मसौढी। थाना के रेवां गांव से बीते बुधवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रक गायब कर दिया। इस संबंध में ट्रक के चालक सह रेवां ग्रामवासी उदय कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि उक्त ट्रक पटना के अनीसाबाद निवासह कामेश्वर सिंह का था और चालक उदय कुमार ने लॉक डाउन के कारण ट्रक अपने घर के पास खड़ा कर दिया था।

You may have missed