खबरें फुलवारी की : डॉ. मो. अहसन सभागार का उद्घाटन, धूमधाम से मना यूएसए एंड किड्स हाई का वार्षिकोत्सव, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
इस्लामिया उर्दू हाई स्कूल में डॉ. मो. अहसन सभागार का उद्घाटन
फुलवारी शरीफ। इस्लामिया ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन के अंदर चलने वाले इस्लामिया उर्दू हाई स्कूल (+2) के सभागार का उद्घाटन जनाब शफी मशहदी, मो. राशिद हुसैन और गु्रप के चेयरमैन खुर्शीद हसन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस सभागार के नाम इस ग्रुप के संस्थापक डॉ. मो. अहसन के नाम पर रखा गया है। स्व. डॉ. अहसन ने 1970 में पिछड़े हुए फुलवारी शरीफ में किराये के मकान में एक स्कूल इस्लामिया स्कूल के नाम से खोला, जो आज एक ग्रुप इस्लामिया ग्रुप आफ इंस्टीच्युशन के नाम से फुलवारी शरीफ सहित पूरे बिहार में प्राइमरी, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और टीचर एजुकेशन के रूप में शिक्षा की अलख जला रहा है। डॉ. एहसन के सपनों को उनके पुत्र चेयरमैन खुर्शीद हसन आगे बढ़ा रहे हैं।

गु्रप के चेयरमैन ने बताया कि ये सभागार अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो विद्यालय के बच्चों के लिए उनकी संस्कृतिक गतिविधियों को गति देगा। इस सभागार में बैठने की क्षमता 500 छात्रों की है। साथ ही इस अवसर पर कक्षा 10 के छात्रों को फेयरवेल पार्टी दी गई। स्कूल के प्राचार्य इम्तेयाज अली खान ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने हुए उनके परीक्षा में अच्छा करने के लिए प्रेरित भी किया। चेयरमैन ने विदा होते हुए दसवीं के छात्र-छात्राओं को गिफ्ट देकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
धूमधाम से मना यूएसए एंड किड्स हाई का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने मोहा मन
फुलवारी शरीफ। शहर के निगम कॉलोनी, पूर्णेन्दू नगर स्थित यूएसए एंड किड्स हाई स्कूल का चौथा एनुअल डे सेलिब्रेशन संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। स्कूल के निदेशक नीतीश कुमार सिंह, प्रिंसिपल रश्मि झा के संबोधन से इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई। वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही मंच पर बच्चों ने रोचक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा व सुविधाओं से परिपूर्ण इस स्कूल का पूरे जिले में अलग पहचान है। वहीं निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया स्वरूप देते हैं। कार्यक्रम में हम सेक्यूलर के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रफुल्ल चन्द्र भी मौजूद रहे।
एसडीभी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
फुलवारी शरीफ। शनिवार को एसडीभी पब्लिक स्कूल फतेहपुर गौरीचक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2019-2020 का आयोजन किया गया। इसमें क्लास नर्सरी से दशम के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने खेल करतब का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बैलून रेस, हर्डल रेस, स्लो साइकिलिंग रेस, रिले रेस, लौंग जम्प, हाई जम्प, टन आॅफ वार सहित अन्य खेलों में भाग लेकर अपने जौहर का शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। विजयी प्रतिभागियों को उप निदेशक अनिल कुमार, सह निदेशक बलवंत कुमार, प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने शील्ड एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय अध्यक्ष सुधीर कुमार, उप निदेशक अनिल कुमार और प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के साथ बैलून उड़ाकर व मशाल जलाकर किया गया। विद्यालय अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल कूद में अपने कला कौशल को दिखाएं। उन्होंने विभिन्न प्रकार के खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला। मानव के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद जरूरी है। शैक्षणिक संचालक शिबू के के ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
बुजुर्गो का सम्मान करना भारतीय संस्कृति सभ्यता का सम्मान : गुरु प्रेम

फुलवारी शरीफ। प्रेमा लोक पब्लिक स्कूल शारदापुरम बैरिया की ओर से लगातार बुजुर्गों को सम्मानित करने का कार्यकम चलाया जा रहा है। शनिवार को विद्यालय निदेशक गुरु प्रेम ने संपतचक के कंडाप में कई बुजुर्गों को सम्मानित करते हुए युवा पीढ़ी से कहा कि अपने बुजुर्गों का सम्मान हमारी सभ्यता और संस्कृति का परिचायक है। भारतीय संस्कृति में माता अनुसुइया एवं माता सावित्री की कथाएं हवा एवं जल की तरह घुली मिली हुई है। कंडाप में माता शकली देवी को विद्यालय की ओर से रामचरित मानस, रूद्राक्ष का माला एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। इस उम्र में भी माता शकली देवी अपने बीमार पति की देखभाल में लगी रहती है। माता सकली देवी का एक पुत्र आज भी रिक्शा चलाता है किन्तु पोता इंजीनियर है।


