खबरें फतुहा की : करंट लगने से मौत, विधायक ने बांटी राहत सामग्री, दो भेजे गए जेल, मजदूर दिवस मना

करंट लगने से एक शख्स की मौत
फतुहा। बीते शुक्रवार को अहले सुबह नियाजीपुर गांव में करंट लगने से 50 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान उमाशंकर सिंह के रुप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक घर में ही सोया हुआ था, जहां वह नंगे विद्युत तार के संपर्क में आ गया। परिजनों ने उसकी अंतिम संस्कार कर दिया है।

अलग-अलग कांडों में दो भेजे गए जेल
फतुहा। शनिवार को दो अलग अलग कांडो के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहली घटना में पुलिस ने सिनेमा हॉल के पास से सात लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज सुरेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी घटना में महिला उत्पीड़न के आरोपी अजीत कुमार उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

भाकपा माले ने मनाया मजदूर दिवस


फतुहा। बीते शुक्रवार को भाकपा माले ने अलग अलग जगहों पर धरना प्रदर्शन करते हुए मजदूर दिवस मनाया तथा असंगठित मजदूरों को भी इस आपदा में न्यूनतम गारंटी योजना के तहत काम देने तथा राहत सामग्री की आपूर्ति किए जाने की सरकार से मांग की। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के साथ-साथ मछरियावां, खरफर, बाली व जैतिया पंचायत के कई गांवों में मजदूर दिवस मनाया। प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव ने बताया कि प्रवासी मजदूरो को बिहार आने पर रोजगार मुहैया करायी जानी चाहिए ताकि मजदूरों के सामने भूखमरी की समस्या न उत्पन्न हो सके। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर भाकपा माले के कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्थानीय विधायक ने खुद बांटी राहत सामग्री
फतुहा। शनिवार को विधानसभा सभा क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों में स्थानीय विधायक डॉ. रामानंद यादव ने खुद पहुंचकर जरुरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। फतेहपुर पंचायत व जल्ला क्षेत्र के कई गांवों में उन्होंने राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही राजद कार्यकर्ताओं को गांव या पंचायत में जरुरतमंद लोगों को चिन्हित करने का निर्देश दिया ताकि राहत सामग्री से वैसा परिवार वंचित न हो सके। इस दौरान कार्डधारकों की समस्याएं भी सुनी तथा एमओ से बात कर उनकी समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed