क्वारंटाइन सेंटर में निकले दो-दो विषधर व बिच्छू, प्रवासियों में मची अफरा-तफरी

फतुहा। शनिवार को पटना जिला के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के मकसुदपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सेंटर के अंदर ही दो-दो सांप और एक बिच्छू निकल आए। सांप व बिच्छू को देखते ही सभी प्रवासी कमरे छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि दो से तीन प्रवासी हिम्मत कर दोनों सांप व बिच्छू को मार गिराया। प्रवासियों की माने तो वे लोग नाश्ते कर बिछावन पर बैठे ही थे कि कमरे में एक गेहूंअन सांप रेंगते हुए नजर आया। वहीं एक दूसरे प्रजाति की सांप बरामदे में रेंगता हुआ पाया गया तथा स्कूल के मैदान में बिच्छू भी देखा गया। यह तो संयोग था कि कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गयी। अन्यथा यह सांप कितने लोगों को डसकर मौत की नींद सुला देता। क्वारंटाइन किए गए प्रवासियों ने प्रशासन से सेंटर बदलने की मांग की है। इस संदर्भ में स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।

You may have missed