कोरोना की वजह से बंद पटना एम्स में कैंसर की ओपीडी 27 अक्टूबर से होेगा शुरू
फुलवारी शरीफ। कोरोना की वजह से बंद पटना एम्स की ओपीडी को कैंसर मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दुबारा खोलने का निर्णय पटना एम्स प्रशासन ने लिया है। यह सुविधा फिलहाल कैंसर के सीमित मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि मरीजों को ओपीडी में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करना आनिर्वाय होगा। कैंसर के मरीजों के लिए अभी केवल रेडियेशन एवं कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आॅपरेशन के लिए अभी यह सुविधा शुरू नहीं की जा रही है। 27 अक्टूबर से कैंसर के मरीजों के लिए रेडियेशन आंकोलॉजी एवं मेडिकल आंकोलॉजी/ हिमेटोलॉजी विभाग की ओपीडी खुल जाएगी। इन विभागों में मरीजों के निबंधन के लिए फोन नं. जारी किए गए हैं, जिस पर एक दिन पहले फोन करके निबंधन कराना जरूरी होगा। एक दिन में रेडियेशन के 20 एवं किमोथेरेपी के 40 मरीज ही देखे जाएंगें। रेडियेशन आंकोलॉजी ओपीडी सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को होगी, जबकि मेडिकल आंकोलॉजी/हिमेटोलॉजी की ओपीडी सोमवार से शुक्रवार सप्ताह में पांच दिन चलेगी। विदित हो कि एम्स की ओपीडी कॉफी लंबे समय से एम्स के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनने के बाद से बंद है। पंजीकरण के लिए फोन न भी जारी किये गये हैं।
रेडियेशन आंकोलॉजी: 8544423532 एवं मेडिकल आंकोलॉजी/हिमेटोलॉजी विभाग: 8544423446


