केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हर मोर्चे पर है सफल : पवन मिश्रा

सुल्तानगंज। बिहार के भागलपुर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष पवन मिश्रा के नेतृत्व में सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान के तहत डोर टू डोर प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण अनवरत जारी है। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता नवगठित सप्तऋषि के साथ घूम-घूमकर पीएम के पत्र का वितरण कर रहे हैं। सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में यह कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शक्ति केंद्र प्रभारी अपने अधीन बूथों पर इसका वितरण करवा रहे हैं, जिन्हें पत्र जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन मिश्रा के ही सौजन्य से उपलब्ध कराया गया है। नगर क्षेत्र में नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी, महामंत्री राजीव कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष सह शक्ति केंद्र प्रभारी संजय चौधरी, उत्तरी मंडल के अध्यक्ष कुमार मंगलम, महामंत्री प्रवीण मिश्रा, जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण, विकास कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अंशुमन मिश्रा, हर्ष नाथ मिश्रा, युवा अध्यक्ष सत्यम मिश्रा के अलावा अकबरनगर आदि क्षेत्रों में भाजपा नेता कन्हैया झा और मनोरंजन मिश्रा अन्य कार्यकतार्ओं के साथ इसका वितरण कर रहे हैं।
इस बाबत पवन मिश्रा ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आज हर मोर्चे पर ऐतिहासिक व अविस्मरणीय रुप में सफल हुए हैं। उन्होंने पिछले छह सालों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष इस पत्रक के रूप में प्रस्तुत करते हुए प्रमाणित किया और कहा कि मोदी सरकार काम करने में विश्वास करती है।
