January 26, 2026

PATNA : कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने किया बैठक

दुलहिन बाजार। पटना के दुलहिन बाजार प्रखंड के लाला भदसारा गांव में शनिवार को किसानों ने बिहार राज्य किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों की समस्या व नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता रामानंद तिवारी तथा मंच संचालन अरविंद मौर्य ने किया। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद बिहार राज्य किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. श्यामनन्दन शर्मा ने कहा कि सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। देश के किसानों के लिए नए कानून लागू कर सरकार गुलाम बनाने की साजिश कर रही है। जबकि कई किसान नेताओं ने भी अपना विचार रखे। किसानों ने केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश मे लागू किये गए तीनों नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए रद्द करने की मांग सरकार से कर रहे थे।


बैठक में किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति का दुलहिन बाजार प्रखंड स्तरीय गठन कर विस्तार किया गया। जिसका अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य तथा महासचिव नसीबलाल यादव को नियुक्त किया गया। मौके पर किसान नेता विश्राम सिंह, चन्दन वर्मा, बिनोद वर्मा, चंद्रमोहन सिंह, गया शर्मा व राजगीर प्रसाद के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed