कुछ लोग रच रहे देश को तोड़ने की साजिश, युवाओं को आगे आने होगा: गिरिराज सिंह

CENTRAL DESK : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार गिरिराज सिंह ने कहा है कि कुछ लोग देश तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। इससे मुकाबले के लिए देश के युवाओं को आगे आना होगा। युवाओं को सनानत धर्म और संस्कृति को पहचानना होगा। दरअसल, मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है। गिरिराज सिंह ने जिक्र किया कि देश के विकास के लिए युवाओं को आगे आने होगा।
गिरिराज सिंह ने कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर पंडित नेहरू देश में लंबे समय तक रहते तो पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे उद्योगों की हालत काफी खराब होती। गिरिराज सिंह ने युवाओं से सनानत धर्म और संस्कृति को पहचानने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के हिंदू युवा आज नहीं जागे तो भविष्य में पछताना पड़ेगा। उन्होंने पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार का भी जिक्र किया। कहा कि हम जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। एक समय देश में मुस्लिमों की संख्या बहुत कम थी, आज हालात काफी बदल गये हैं।

About Post Author

You may have missed