February 17, 2026

BIHAR : कुख्यात साइको किलर गिरफ्तार, 22 से अधिक हत्या-लूट के हैं आरोप

वैशाली। बिहार की वैशाली पुलिस ने एक कुख्यात साइको किलर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार अविनाश श्रीवास्तव नामक कुख्यात साइको किलर पर 22 से अधिक हत्या और लूट के आरोप हैं। वैशाली डीआईयू की मदद से हुई कार्रवाई में अविनाश के पास से भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया गया है। वैशाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले में कई आपराधिक घटनाएं होने से बच गई।
पुलिस के मुताबिक, साइको किलर अविनाश श्रीवास्तव वैशाली में दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था। अविनाश को वैशाली पुलिस पहले भी दो बार गिरफ्तार कर चुकी है।

You may have missed