February 14, 2026

कहां है सुशासन! होली के दिन खुलेआम पिस्टल लहराते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल!

गोपालगंज (शैलेश कुमार तिवारी)। गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कुर्थीया गांव में होली के दौरान एक युवक का खुलेआम पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार यह वीडियो होली के दिन का प्रतीत हो रहा है। जिसमें फुल लोडेड पिस्टल लिए हुए युवक किसी व्यक्ति के बाइक पर पीछे बैठा है। बगल में बज रहे भोजपुरी होली के गीतों की धुन पर हवा में पिस्टल लहरा रहा है। इसी दौरान बाइक चला रहा युवक उसका विरोध करता है। जिससे वह नीचे उतरकर पिस्टल से गोली को अनलोड करता है। वीडियो के अनुसार पिस्टल अनलोड करने के बाद उस युवक से बगल के कुछ युवकों से छीना झपटी भी वीडियो में साफ दिख रही है। वहीं इस मामले में स्थानीय थाने में भी बातचीत में पुलिस प्रशासन ने मामले में अनुसंधान होने की बात बताई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वीडियो लहराने वाला युवक भोरे थाना क्षेत्र के बांके अमही गांव के रामायण ओझा का पुत्र अमरेश को ओझा बताया जाता है एवं बाइक चलाने वाला युवक थाना क्षेत्र की कुर्थीयां गांव निवासी राजा यादव बताया जाता है।

बहरहाल सुशासन का दावा करने वाली नीतीश सरकार कब उक्त युवक पर कार्रवाई करती है, यह देखने वाली बात होगी।

You may have missed