एम्स पटना ने किया आरटी-पीसीआर टेस्ट का 1 लाख का आंकड़ा पार
माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम को निदेशक ने सम्मानित करने का लिया फैसला

फुलवारी शरीफ। एम्स पटना के माइक्रोबायोलॉजी लैब ने 1 लाख से अधिक आरटी-पीसीआर परीक्षण का आंकड़ा पार कर लिया है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, कुल 100086 टेस्ट बुधवार तक हुए थे, जिनमें 6760 पॉजिटिव और 8212 परीक्षण नमूनों को विभिन्न कारणों से खारिज कर दिया गया। एक आरटी-पीसीआर मशीन मार्च 2020 में स्थापित की गई थी। अब दो मशीनें काम कर रही हैं। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक डॉक्टर, 2 लैब तकनीशियन और 2 वार्ड बॉय की टीम ने एम्स में कम समय में ही कोरोना जांच में बढ़िया कार्य किया है।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनोद के पति और डॉ. असीम सरफराज, सहायक प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के नेतृत्व में अनुभवी टीम वर्क ने सफल कार्य किया है। कोरोना संकट में यह कार्य पिछले 7 महीनों से पूरी टीम के अथक परिश्रम का नतीजा है। कोविड प्रयोगशालाओं आईसीएमआर के दिशा निर्देश में टीम ने अच्छा कार्य किया है। जिसके लिए एम्स पटना के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार ने पूरी टीम को सम्मानित करने का फैसला लिया है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनोद के पति और डॉ. असीम सरफराज, सहायक प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने निदेशक डॉ. पीके सिंह को इस कठिन काम के लिए उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया।वही एम्स निदेशक डॉ पीके सिंह ने कहा कि यह एक सराहनीय काम है और संस्थान डॉक्टरों नर्सों और विभाग के तकनीशियनों को सम्मानित करेगा।

