February 17, 2026

उप प्रमुख के पति पर जानलेवा हमला, पिस्तौल हो गई मिस फायर

फतुहा। बीते सोमवार की रात्रि असामाजिक तत्व के लोगों ने स्थानीय शीशामील स्थित दनियावां प्रखंड के उप प्रमुख रेणु देवी के घर पर पहुंचकर उसके पति के उपर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दो आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संदर्भ में रेणु देवी ने छह लोगों के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि असामाजिक तत्वों ने उप प्रमुख रेणु देवी के घर पहुंचकर उसके पति अमित रंजन के उपर पिस्तौल निकाल दी लेकिन पिस्तौल मिस फायर हो गई। दर्ज शिकायत के आधार पर बताया जाता है कि असामाजिक तत्व के लोगों ने उप प्रमुख पति से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नही दिए जाने पर ही उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने फायरिंग की घटना से इंकार करते हुए बताया कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है, जिसकी जांच की जा रही है।

You may have missed