उधार में दी गई रकम मांगने पर सहोदरों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा
मसौढ़ी। उधार में दी गई रकम मांगने पर दो सहोदरों द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने व पुत्र को लापता कर देने की धमकी देने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में थाना के भखरा ग्रामवासी सच्चिदानंद सिंह ने अपने सहोदर सहेंद्र सिंह व नागेंद्र सिंह के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि जब वह सहेंद्र सिंह को एक साल पूर्व उधार में दिए गए पांच हजार रूपए उससे मांगने बीते 7 फरवरी को गया तो वहां सहेंद्र व नागेंद्र नशे में थे। उन्होंने रूपए मांगने पर उसके साथ गाली गलौज की और जान मारने की नीयत से उसकी कानपटी पर पिस्तौल रख फायरिंग कर दी। हालांकि पिस्तौल फायर नहीं ले सका और वह बाल-बाल बच गया। आरोप यह भी है कि उन्होंने उसके पुत्र को गायब कर देने की धमकी भी दी और उसके पॉकेट से दो हजार रूपए भी निकाल लिया। उसने आशंका जताई है कि भविष्य में उसे और उसके पुत्र को आरोपित नुकसान पहुंचा सकते हैं।


