इलेक्ट्रिक गोदाम से 6 लाख रुपये के इलेक्ट्रिक उपकरण की चोरी
फतुहा। बीते मंगलवार की रात्रि थाना क्षेत्र के जेठुली फोरलेन के किनारे अवस्थित एक फ्रेंचाइजी कंपनी के इलेक्ट्रिक गोदाम से लाखों रुपये की इलेक्ट्रिक उपकरण अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संदर्भ में गोदाम के सुपरवाइजर विष्णु मंडल के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया जाता है कि चोरों ने गोदाम के पीछे से उपरी करकट को काट कर गोदाम में रखे इलेक्ट्रिक पंखे तथा लाखों रुपये की कई प्रकार के केबल चोरी कर ली है। प्राथमिकी के अनुसार, कंपनी को करीब 6 लाख रुपये की क्षति हुई है। विदित हो कि इसके पहले भी इस गोदाम से इलेक्ट्रिक उपकरण की चोरी हो चुकी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुटी है।


