आधी आबादी जब चाह लेगी तो नीतीश कुमार को दुबारा सत्ता में आने से कोई नहीं रोक नहीं सकता
Patna-March.8,2020-Janata Dal United women wing celebrate International Womens Day at party office in Patna. Photo by Sonu Kishan.
पटना। राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने कहा कि महिलाओं की तरक्की पर ही देश की तरक्की निर्भर है, इसलिए सबको महिलाओं के विकास पर ध्यान देना चाहिए। वे जदयू कार्यालय सभागार में महिला जदयू व महिला सुधार वाहनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होेंने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, इसे सच दिखाया है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने। उनके प्रयास से ही बिहार में महिलाएं सांस्कृतिक साहित्य व सामजिक क्षेत्र में महिलाएं सबल हुयी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला सुधार वाहिनी की अध्यक्षा विधायक रंजू गीता ने कहा कि बिहार सरकार ने बालिकाओं के उत्थान के लिए जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 54100 रुपया का प्रावधान कर बेटियों को नयी उड़ान दी है।
कार्यक्रम का संचालन कर रही महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचायती राज व नगर निकाय में आरक्षण देकर महिलाओं को राजनीति में आने का मार्ग सुलभ किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए महिला जदयू हर पंचायत में बूथ स्तर पर बूथ सखी बना रही है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी जब चाह लेगी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दुबारा सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि होली बाद संगठन प्रभारी आरसीपी सिंह हर जिला में महिला रोड शो करेंगे। श्रीमती विश्चास ने कहा कि सीएम नीतीश महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए। आज मुख्यमंत्री के कारण ही बिहारी कहलाना गर्व की बात बना। कार्यक्रम में स्वागत महानगर जदयू अध्यक्ष पूनम झा व महिला सुधार वाहिनी अध्यक्ष बंदना राय तथा धन्यवाद ज्ञापन वार्ड पार्षद छठिया देवी ने किया।
इस मौके पर महिला आयोग की पूर्व सदस्य रीना चौधरी, चौधरी मायावती, सविता नटराजन, किरण रंजन, डॉ. ललिता, मालती सिंह, दमयंती यादव, सागरिका चौधरी, कल्याणी सिंह, मधु सिंह, शकुंतला गुप्ता, सुनीता यादव, कृष्णा रानी वर्मा, डॉ. विभा सिंह, विमला देवी, आयशा खातून व हेमलता सिंह सहित कई महिलाओं ने विचार व्यक्त किए।


