आंगनबाड़ी में THR और SSP वितरण में OTP टोकन सिस्टम लागू करने का विरोध
पटना। बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका महासंघ की बैठक रविवार को हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संघठन के राष्ट्रीय महासचिव एआर सिंधु ने कहा कि किसानों के आंदोलन को समर्थन करते हुए उनके कार्यक्रम में भागीदारी करने का फैसला लिया गया है। आंगनबाड़ी में टीएचआर और एसएसपी वितरण में ओटीपी टोकन सिस्टम लागू करने का विरोध किया गया और विरोध करने का फैसला लिया गया। इसके अतिरिक्त हड़ताल अवधि के भुगतान, मानदेय भुगतान की अनियमितता पर चिंता व्यक्त किया गया तथा उन्हें तत्काल भुगतान करने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।
बैठक में सीटू के राज्य महासचिव गणेश शंकर सिंह, अनुपम कुमार, मीणा कुमारी, नीलम, शोभा, अनीता झा सहित अन्य मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष सोनी कुमारी ने किया।


