January 30, 2026

अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता : प्रमोद चंद्रवंशी

फतुहा। शुक्रवार को देवीचक मुहल्ले में बूथ स्तरीय शक्ति केन्द्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी नगर परिषद के बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक को मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की पहचान जमीन पर कार्यकर्ता के ही जरिए होती है। कार्यकर्ता पार्टी के लिए सम्मानित अंग हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही बूथ स्तरीय कमिटी को मजबूत करते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी फतुहा में भाजपा की उम्मीदवारी तय करने की मांग की। जहां बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी ने की। वहीं बैठक का संचालन बूथ संख्या 265 की अध्यक्ष पूनम केशरी ने की है। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव, अरविंद यादव, भास्कर लाल पटवा, अनामिका अग्रवाल, सुनील वर्मा समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed