February 21, 2026

PATNA : अपराधी प्रवृत्ति के युवक सिकन्दर की गोली मारकर हत्या, मृतक कई मामलों में था आरोपी

फुलवारी शरीफ। रविवार की दोपहर पटना के फुलवारी शरीफ खानकाह मोहल्ले के बेबी लैंड स्कूल जाने वाली गली में 23 वर्षीय अपराधी प्रवृत्ति के युवक मोहम्मद सिकंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने सिकंदर के सिर में नजदीक से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सिकंदर ईसापुर के चालक मुकेश हत्याकांड सहित डकैती, मारपीट, रंगदारी के कई मामलों में नामजद था। हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटा था। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे फुलवारीशरीफ एसएचओ रफीकुर रहमान ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सिकंदर अपराधिक गिरोह से जुड़ा हुआ था। वह कभी कचहरी मुहल्ला, कभी ईसापुर तो कभी दूसरे मोहल्ले में अपना ठिकाना बना रखा था। आपराधिक छवि और पुलिस से बचने के लिए ही अपने ठिकाने बदलता रहता था। मृतक कचहरी मुहल्ला निवासी मो. वकील का भांजा बताया जाता है।


थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक युवक अपराधी प्रवृत्ति तथा आपसी रंजिश में अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

You may have missed