फतुहा : किसान बिल के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला पदयात्रा, BDO को सौंपा ज्ञापन

फतुहा। सोमवार को किसान बिल के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं की पदयात्रा दनियावां से चलकर फतुहा प्रखंड परिसर पहुंची। इसके बाद यह पदयात्रा एक आमसभा में तब्दील हो गयी। पदयात्रा में फतुहा, दनियावां व खुसरुपुर प्रखंड के राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। अहम बात यह रही है कि पदयात्रा के दौरान बख्तियारपुर के राजद विधायक अनिरुद्ध यादव व फतुहा के विधायक डॉ. रामानंद यादव भी मौजूद रहे। दोनों विधायक ने संयुक्त रुप से बताया कि केन्द्र सरकार ने किसान बिल पास करा किसानों के साथ धोखा किया है। केन्द्र सरकार की नीति देश के किसानों को किसी भी हालत में मान्य नहीं है। पदयात्रा के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। फतुहा पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओं ने बीडीओ मृत्युंजय कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर श्याम नंदन यादव, दयानंद यादव, विनोद यादव, अरविंद यादव, शिवपूजन, प्रशांत, मुंद्रिका प्रसाद, कौशलेन्द्र यादव, रामयत्न यादव, मनोज यदुवंशी, धर्मवीर गोप, रिषिकेश यादव, मो. फुटुश समेत राजद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed