PATNA : 5 साल की जोहरा ने रखा पहला रोजा, बड़े बुजुर्गों ने दी दुआएं

फुलवारीशरीफ (अजीत)। रमाजन-उल-मुबारक का पाक महीना अब रुखसत होने की कगार पर चल रहा है। रहमतों बरकतों से भरपूर इस महीने में रोजा हर मुसलमान पर फर्ज है। वहीं इस तपिश और भीषण गर्मी में नन्हें-मुन्ने बच्चे भी रोजा रखने से पीछे नहीं हट रहे। अल्लाह से अपने लिए रहमतों का खजाना बच्चे भी रोजा रखकर मांग रहे हैं। वही फुलवारीशरीफ शहर के निवासी इरफान शर्फुद्दीन खान की 5 वर्षीय नन्ही पुत्री जोहरा इरफान ने शनिवार को अपना पहला रोजा रखा। नन्ही रोजेदार जोहरा इरफान के पिता इरफान शर्फुद्दीन खान ने बताया कि माह-ए-रमजान में घर में सभी लोगों को रोजा रखने का जज्बा एवं इबादत करता देख नन्ही जोहरा ने भी रोजा रखने की जिद करने लगी जिसे उसकी मां और परिवार के अन्य लोग काफी समझाना चाहा लेकिन वह नहीं मानी इसके बाद उसकी जिद रोजा रखने दिया गया। रोजा में जोहरा का गजब का उत्साह देख घर वाले भी उसका हौसला बढ़ाए।देर शाम निर्धारित समय पर रोजा खोल नमाज अदा की तो परिवार के सभी लोगों ने खूब दुलार प्यार और गिफ्ट के साथ धुआएं दी।

About Post Author

You may have missed