युवा इंटक के राष्ट्रीय कार्यसमिति में बिहार के प्रतिनिधियों के मनोनयन पर प्रदेश भर में खुशी की लहर
पटना।नई दिल्ली स्थित कार्यालय में युवा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव गाबा के अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति में सभी प्रदेशों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनोनयन पर चर्चा हुई। युवा इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार प्रदेश युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार के अलावे अमित कुमार धर्मेंद्र कुमार धनंजय कुमार एवं मोहम्मद आजाद का मनोनयन युवा इंटक के राष्ट्रीय कार्यसमिति में किया गया है। जिसमें आशुतोष कुमार को सचिव एवं अन्य को बतौर सदस्य मनोनीत किया गया है।

युवा इंटक के राष्ट्रीय कार्यसमिति के नवनियुक्त प्रतिनिधियों ने युवा इंटक अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सब प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह से मुलाकात कर अपने मनोनयन के लिए उनके अनुशंसा पर उन्हें धन्यवाद दिया तथा अपना आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि संगठन के उद्देश्य को हासिल करने में युवाओं का योगदान अत्यंत जरूरी है और इंटक ने हमेशा से अपने संगठन में युवाओं को महत्व दिया है।
प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने सभी को धन्यवाद दिया और अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी पूरी टीम के साथ निष्ठा पूर्वक अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
बिहार के नवनियुक्त प्रतिनिधियों को प्रदेश इंटक के महामंत्री श्री नंदन मंडल,आलोक रंजन, श्रीवास्तव उपाध्यक्ष रामेश्वर नाथ राय कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद संगठन मंत्री अखिलेश पांडे,पवन कुमार प्रभात रंजन, भूपेश गुप्ता ,अर्जुन यादव जफर हसन,सोनू कुमार, मोहित रंजन समेत प्रदेश इंटक एवं संबंध यूनियनों के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी।

