February 16, 2026

युवाओं ने ग्रहण की युवा शक्ति की सदस्यता

बाढ़। युवा शक्ति बाढ़ संगठन इकाई अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में बाढ़ नगर परिषद वार्ड नं-22 गुडगडिया मोहल्ले में बैठक कर पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया। सभी नए सदस्यों को स्वागत करते हुए कहा कि सभी नए युवा साथियों का सदस्यता ग्रहण करना ये बतलाता है कि नौजवान युवाओं का सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है। क्योंकि आज हर युवा, नौजवान, किसान, व्यवसायी, मजदूर, शोषितों पीडितों की आवाज पप्पू यादव हैं। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मो शाहजादा खान, उत्तम आनन्द, सतीश कुमार, मो नईम, मो जुमन, शन्नी कुमार, मुकेश कुमार, शशि कुमार, गोलू कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता शामिल है। साथ ही साथ मो शाहजादा खान को युवा शक्ति जिला सचिव, शन्नी कुमार को युवा शक्ति पंडारक प्रखंड सचिव, सतीश कुमार को लेमुआबाद पंचायत अध्यक्ष पर मनोनीत किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रो श्यामदेव सिंह चौहान, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीरज कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो शकील, अनुसुचित जाति जिला अध्यक्ष रंजय पासवान, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रधान महासचिव अरूण कुमार, नगर अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद, बेलछी प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार मौजूद रहे।

You may have missed