पटना में गंगा नदी में नहाने के दौरान दो युवक डूबे; एक की मौत, दूसरे को एसडीआरएफ ने निकाला
पटना। राजधानी पटना में गंगा नदी में आठ फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर नहा रहे वाले दो युवक डूब गए। घटना कच्ची दरगाह स्थित गंगा नदी के किनारे की है, जिसमें प्रियांशु कुमार की डूबने से मौत हो गई, जिसका शव एसडीआरएफ दारोगा अशोक यादव ने अपनी टीम के साथ मिलकर बरामद किया है। नदी में डूब रहे दूसरे युवक निशांत कुमार को एसडीआरएफ ने डूबने के क्रम में बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, मृतक युवक की पहचान न्यू बस स्टैंड बैरिया के निवासी प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है, तो दूसरे युवक की पहचान भूतनाथ निवासी निशांत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि 20 से 25 युवक 8 फीट की ऊंचाई से गंगा नदी में छलांग लगाकर नहा रहे थे। इसी बीच अचानक अचानक दो युवक 15 से 20 फीट गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद एक युवक निशांत कुमार को एसडीआरफ ने बचा लिया, लेकिन प्रियांशु की पानी मे डूबने से मौत हो गई। फिलहाल एसडीआरएफ ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।


