February 28, 2026

PATNA : मसौढ़ी में पेशी के लिए जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, चार बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

पटना। मसौढ़ी के भलुआ गाँव के नजदीक पटना-गया-डोभी फोर लेन पर की है, जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि जिस वक्त युवक की हत्या हुई उस समय वह मसौढ़ी व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए जा रहा था। मृतक की पहचान धनरुआ थाना क्षेत्र के दुभारा गाँव निवासी बाबू चंद सिंह के 23 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रुप में हुई है। बताया गया कि मुन्ना कुमार अपने बाइक से दुभारा से मसौढ़ी कोर्ट जाने के लिए निकला था। जैसे ही वो फोर लेन पर पहुँचा तो दो बाइक पर सवार 4 की संख्या में पहले से इंतजार कर रहे अपराधियों ने मुन्ना कुमार के ऊपर फायरिंग कर दी।जिससे मुन्ना कुमार बाइक सहित जमीन पर गिड़ पड़ा।उसके बाद अपराधियों ने मुन्ना के सरीर में तीन और गोली मारी जिससे मुन्ना की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुँची धनरुआ पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।परिजन जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिन दहाड़े हत्या हो जाने के कारण आस पास के लोग डरे सहमे हुए हैं। पूरे मामले में धनरुआ थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि हत्या की खबर उन्हें ग्रामीणों से प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मौके पर पहुँच पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है।हमने मौके वारदात से दो खोखे भी बरामद किया है। प्रथम दृष्टिकोण से हत्या के पीछे जमीनी विवाद सामने आया है।

You may have missed