सीवान में इंटरनेशनल फुटबॉलर से युवक ने किया रेप का प्रयास, बोला- ज्यादा खिलाड़ी ना बनों, जान से मारने की दी धमकी

सीवान। बिहार के सीवान जिलें की रहने वाली एक इंटरनेशनल महिला फुटबॉलर के साथ रेप के कोशिश की गई। युवक ने उससे कहा कि बहुत खिलाड़ी बनती हो। तुम्हारी इज्जत लूट लूंगा। उसे घसीटकर खेत में ले गया। फुटबॉलर के चिल्लाने की आवाज सुनकर महिलाएं दौड़ी तो युवक पिटाई करके भाग गया। मामला मैरवा थाना क्षेत्र का है। 20 साल की महिला खिलाड़ी ने मंगलवार की शाम डीएम अमित कुमार पांडेय से मिलकर शिकायत की। वह बिहार के अलावा देश के कई भागों में फुटबॉल खेल चुकी है। वह स्पेशल ओलिंपिक खेलने अमेरिका तक गई है। कई मेडल जीते हैं। वह सीवान के ही एक खेल एकेडमी की स्टार फुलबॉलर है।
खेत में घसीट कर ले गया, खिलाड़ी होने पर गाली दी
पीड़ित महिला फुटबॉलर ने बताया कि घटना सोमवार की शाम हुई। वह गांव में ही टहल रही थी। इसी दौरान गांव के ही बिट्टू कुमार यादव ने उसे पकड़ लिया। घसीटते हुए सरसों के खेत में ले गया। फिर जबरदस्ती करने की कोशिश की। गाली देते हुए कहा कि तुम ज्यादा खिलाड़ी बनती हो, इज्जत लूट लेंगे। हालांकि उसने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया। चीख सुनकर आसपास की महिलाएं खेत की तरफ दौड़ीं। गांव की महिलाओं को पास आता देख आरोपी ने उसके सिर और सीने पर लात-घूंसों से पीटा। फिर वहां से भाग गया। आरोपी ने जाते-जाते पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला खिलाड़ी ने जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे को आवेदन देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार जिलाधिकारी ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। पीड़िता ने मीडिया के सामने रोते हुए मांग की कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो और उसे सजा मिले। पीड़िता बिहार फुटबॉल टीम की सदस्य है। कई बार नेशनल लेवल पर बिहार की ओर से खेल चुकी है। पीड़िता अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। पीड़िता को खिलाड़ी बनाने में उसके परिवार का भी बड़ा योगदान रहा है। उसके पिता ने भी पूरा सहयोग किया है।

About Post Author

You may have missed