February 22, 2026

PATNA : राजधानी में बढ़ा अपराधियों का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर गए युवक को मारी गोली, राजेश्वरी हॉस्पिटल में भर्ती

पटना। राजधानी पटना में अपराधियों का अपराध सातवें आसमान पर है। अपराधी आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देकर लोगों के बीच दहशत पैदा करने का काम कर रहे हैं। वहीं, मॉर्निंग वॉक करने जा रहे एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। घटना में घायल युवक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है। मामला पटना सिटी चौक थाना क्षेत्र के कैमासिकोह इलाके का है।

इस घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब युवक रंजीत कुमार सुबह-सुबह कुत्ते के साथ मॉर्निंग वॉक करने निकला था। इसी दौरान अपराधियों ने युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जंहा से पुलिस ने खोखा बरामद किया है। पुलिस की माने तो यह गोलबारी गेसिंग खेलने को लेकर चलायी गई है। परिजन और स्थानीय घायल युवक को इलाज के लिए राजेश्वरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां युवक की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

You may have missed