PATNA : सिविल कोर्ट में कैदी से मिलने आया युवक गिरफ्तार, सुरक्षाकर्मी पर पत्थर फेंकने का आरोप
पटना। सिविल कोर्ट में बंदी से मिलने आए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षाकर्मी पर पत्थर फेंकने का आरोप लगा है। पीरबहोर थाने में सरकारी कार्य मे बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पटना सिविल कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बंदी को पेशी के लिए सुरक्षाकर्मी कोर्ट ले जा रहे थे। भीड़ के कारण सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को हटाने की कोशिश की। इसी बीच एक युवक सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर से हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मी तो बच गए। लेकिन पास से जा रहे एक युवक को चोट लग गई। पत्थर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया। फिर पीरबहोर पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षाकर्मियों की लिखित शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीरबहोर थानाध्यक्ष सबीबुल हक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि युवक सिविल कोर्ट में किसी से मिलने आया था। सुरक्षाकर्मी बंदी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रहे थे। भीड़ होने के कारण सुरक्षा कर्मी लोगों को साइड करा रहे थे। उसी समय युवक ने सुरक्षाकर्मी पर पत्थर से हमला कर दिया। लेकिन, पत्थर पास से गुजर रहे एक युवक को लग गया, जिससे कारण युवक का सिर फट गया। सुरक्षाकर्मियों की लिखित शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


