पटना में अपराधी बेलगाम : बदमाशों ने युवक को मारी गोली…मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पटना। बिहार अपराधिक घटनाए चरम पर है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे है। पुलिस एक मामले को सुलझा भी नहीं पति है की अपराधी नए वारदात को अंजाम दे देते है। वही यह ताजा मामला पटना के खगौल थाना क्षेत्र की है, जहां मंगलवार देर रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी थी, जिसका इलाज के दौरान आज मौत हो गई। वही यह पूरी घटना दल्लूचक चरघरवा मोड़ की है। मृतक की पहचान अनिशाबाद के कौशल नगर निवासी पप्पू पासवान के रूप में हुई है। जानकरी के अनुसार, पप्पू चरघरवा गांव में पत्नी नेहा कुमारी के साथ किराए के मकान में रहता था। वही इस संबंध ने मकान मालिक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया की मृतक एक वर्ष से मेरे घर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा थे। बता दे की भवन निर्माण विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। मंगलवार देर रात 10 बजे के करीब रोज की तरह मैं घर लौटा था। अचानक गोली चलने की आवाज आई। घर के गेट के पास ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी। मृतक के ससुर भी पास के मकान में रहते हैं। वही इस घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही इस पुरे मामले की जानकारी खगौल पुलिस को दी गई है। मौके से 2 खोखा और जिंदा कारतूस मिला है। वही स्थानीय लोगों की मानें तो आसपास स्मैकरों का जमावड़ा रहता है, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई है। वहीं, खगौल थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की बहन संगीता देवी के बयान के आधार पर 4 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मृतक की बहन ने ससुराल वालों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

You may have missed