February 25, 2026

औरंगाबाद में युवती को होटल ले जाकर युवक ने किया रेप, जानिए पूरा मामला

औरंगाबाद, बिहार। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपित ने युवती को अरवल मुख्यालय के एक होटल में ले गया था, और फिर उसके साथ जबरन गंदा काम किया। इतना ही नहीं धमकी भी दिया की इस बात की जानकारी तुम किसी को नहीं बताऊगी। घटना के संबंध में आरोपित दाउदनगर थाना क्षेत्र के सिमराबाग गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपित आशुतोष ने एक युवती को फोन कर मिलने के लिए हसपुरा बुलाया था। वहीं बीते शुक्रवार को युवती आरोपित के बताए पते पर मिलने पहुंच गई। आरोपी आशुतोष वहां पहले से बाइक लेकर खड़ा था।

युवती का आरोप है कि आशुतोष ने उसे बाइक पर बैठने को बोला और फिर उसे अरवल के एक होटल में ले गया। प्राथमिकी के अनुसार होटल में आशुतोष कुमार ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पीड़ित युवती ने प्राथमिकी में कहा है कि होटल में कई बार गंदा काम करने के बाद आशुतोष ने उसे अरवल जिला के कलेर लाकर छोड़ दिया था। इसके साथ ही आरोपित ने युवती को धमकी भी दिया कि इस घटना की जानकारी किसी को नहीं बतानी है। घटना के दिन तो युवती डरी रही लेकिन शनिवार को पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने घर वालों को बताई। जिसके बाद स्वजनों ने पीड़िता को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक इस घटना की हर बिन्दु पर जांच की जा रही है।

You may have missed