बिहार में योगी मॉडल की जरूरत, तभी हो सकेगा गुंडे और माफियाओं का प्रदेश से सफाया : अश्वीनी चौबे

बक्सर। बिहार के बक्सर सर्किट हाउस में जिला भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक करने बक्सर पहुंचे सांसद सह मंत्री अश्विनी चौबे ने यूपी सरकार की जमकर तारीफ करते नजर आये। उन्होंने कहा कि बिहार में भी योगी मॉडल लाने की जरूरत है। ताकि गुंडे माफियाओं में सरकार की दहशत हो। तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए उनको बेचारा कुमार कहा। उन्होंने कहा कि अब उनकी कोई सुनने वाला नही है, चाहे वे कितना भी 16 सिंगार कर के घुमें। वही मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में भी यूपी मॉडल चाहिए। बिहार में योगी आदित्यनाथ का मॉडल हो तभी बिहार चलेगा और बिहार दौड़ेगा। बिहार के CM पर तंज कसते हुए कहा की ये बेचारे मुख्यमंत्री हैं। ये बेसहारा है और ये थक चुके हैं। अब इनको कोई पूछने वाला नहीं है। चाहे ये 16 सिंगार कर के घुमे। आगे कहा कि मुंगेरीलाल का हसीन सपना सपना ही बन के रहेगा। UP सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि योगी सरकार बुलडोजर की सरकार है अपराध करके कोई भाग नहीं सकता। उसको घंटा दो घंटे में पकड़ लिया जाता है। योगी सरकार देश के लिए रोल मॉडल सरकार है। यूपी देश का उत्तम प्रदेश है, सर्वोत्तम प्रदेश है।

वहां कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। बता दे कि बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे एक दिन पहले से ही अपने कार्य क्षेत्र पहुंच विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो लोगों की समस्या सुनने का कार्य कर रहें हैं। साथ ही जिले के नए DM के साथ भी बैठक कर जिले की क़ानून व्यवस्था और विकास की समीक्षा की उसके बाद जिला BJP के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में पुनः सरकार बनेगी। सभी से आह्वान किया कि इसके लिए जमीनी स्तर पर निरंतर कार्य करें। बूथ को मजबूत बनाएं। केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से मिले, उनसे फीडबैक लें। संगठन को मजबूत बनाए रखने का निर्देश भी दिया। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

About Post Author

You may have missed