CM को बिहार चिंता नहीं, प्रधानमंत्री पद की लालच में दिल्ली का दौरा कर रहे है मुख्यमंत्री नीतीश : चिराग पासवान

शेखपुरा। लोजपा (रा) के राष्टीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान गुरुवार को जमुई पहुंचे। वहां विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। वही इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। वही मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों को CM का संरक्षण प्राप्त है। आए दिन लगातार हत्याएं हो रही, लूट हो रहा, लेकिन अपराधी तथ्य के अभाव में छोड़ दिए जा रहे हैं। कहा कि यह संरक्षण नहीं तो और क्या है? वही आगे चिराग ने कहा कि राज्य में अगलगी की लगातार घटनाएं बढ़ रहीं हैं। सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं। कई जगहों पर हत्याएं हो रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री PM की कुर्सी की लालच में दिल्ली का दौरा कर रहे। उन्हें बिहार की चिंता बिल्कुल नहीं है। वे दिल्ली में घूम रहे। बिहार जल रहा है। यहां कुछ भी हो सकता है। नीतीश कुमार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। बता दें कि सांसद चिराग पासवान शेखपुरा शहर के इंजीनियरिंग छात्र हर्ष राज की एक महीने पहले हुई मौत मामले को लेकर उसके परिवार वालों से मिलने आए थे। वहां उन्होंने उनके घर जाकर मृतक छात्र की चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। वही इसके बाद वे अरियरी प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन रही पिंकी सिन्हा की निधन पर उनके गांव ससबहना पहुंचकर मृतका के परिवार वालों से मिलकर ढांढस बंधाया। वही BJP के जिला उपाध्यक्ष और शहर के ट्रैक्टर शोरूम मालिक के घर पिछले दिनों हुई भीषण चोरी की खबर सुनकर सांसद उनके यहां भी पहुंचे। साथ ही इस चोरी की घटना में अब तक अपराधियों तक पुलिस के न पहुंचने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस घटना का उद्भेदन कर अपराधियों को पकड़ने की मांग की।

About Post Author

You may have missed