PATNA : सावन महोत्सव में महिलाएं जमकर झूमी, हड़ताली तीज की दी बधाई
पटना। समर्थ नारी समर्थ भारत की ओर से बुधवार को राजधानी पटना के पुनाईचक में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका संचालन माला सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने सावन की गीत गायी और अपने नृत्यों से महिलाओं ने लोगों का मनोरंजन किया। महिलाओं ने कई तरह के सुस्वादु व्यंजन भी बनाये। सभी ने एक दूसरे को हड़ताली तीज की बधाई दी।
इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कहा कि हम महिलाओं के जीवन में सावन का महत्व अधिक है। अपने नए जीवन की शरुआत करने वाली महिलाओं के जीवन में प्रथम सावन माह अत्यंत सुखदपूर्ण महीना होता है। देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाएं सावन के महीने को कई तरह से मनाती हैं। इस अवसर पर मीना श्रीवास्तव, रश्मि देबी, कल्याणी रंजन, पुष्पा पाठक, सुनीता दुबे, रीता शर्मा, सविता देबी, पुनम सिंह, रेणु गुप्ता, इंदु देवी, किरन ठाकुर समेत कई महिलाए उपस्थित थी।


