February 22, 2026

PATNA : मोदी सरकार द्वारा चलाई गयी कल्याणार्थ योजनाओं से महिलाएं हुईं सशक्त

  • फुलवारी में प्रधानमंत्री का आनंद महोत्सव मनाया गया

फुलवारी शरीफ। भाजपा की महिला मोर्चा पटना ग्रामीण के विंग ने फुलवारी शरीफ के संगत पर स्थित एक निजी विद्यालय में प्रधानमंत्री का आनंद महोत्सव अयोजित किया। कार्यक्रम में महिला लिंगानुपात बढ़ने के लिये पीएम मोदी की योजनाओं की जमकर तारीफ की। पटना जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रीति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिलाओं की संख्या में वृद्धि होने के कई कारण हैं, जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का सफल होना, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना, संपूर्ण भारत में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाना। वहीं बेटियों को सेना में परमानेंट कमीशन देना पूरे देश में महिलाओं के सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का एक सार्थक प्रयास रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा के साथ ही सरोज जायसवाल, नीलम चंद्रवंशी, वनदेवी, रानी जायसवाल, सोनी देवी, ममता देवी समेत शिक्षिका संजू और पूनम ने भी अपने विचार रखे।

You may have missed