September 15, 2025

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में फंदे से झूलता मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया ये आरोप

पूर्वी चंपारण । हरसिद्धि में एक महिला की फंदे से झूलती हुई लाश बरामद हुई है। घटना ओल्हा मेहता टोला पंचायत के वार्ड सख्या 9 की है। मंंगलवार सुबह महिला की लाश उसके ससुराल में मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। महिला के मायके वाले उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना के बाद से ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृत महिला के परिजन उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार प्रमोद कुमार पासवान महिला के ससुराल से उसकी लाश मिली है। उसकी लाश उसके कमरे में लटक रही थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृत महिला के पति और ससुराल वाले की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतका की पहचान सुदीश् महतो की पत्नी अंकिता देवी (37 वर्ष) के रूप में हुई है।

मृत महिला के परिजनों के अनुसार, पीपराकोठी थाना क्षेत्र के जीवधारा गांव निवासी योगी महतो की पुत्री अंकिता की शादी 7 साल पहले सुदीश महतो से हुई थी। शादी के बाद से ही अंकिता परेशान रहती थी। ससुराल वाले उसके साथ दुर्व्यवहार करते थे। अंकिता जब विरोध करती थी तो उसके पति और ससुराल वाले मारपीट करते थे। परिजनों का आरोप है कि सोमवार देर रात भी किसी बात को लेकर ससुराल वाले उसे गाली-गलौच करने लगे। अंकिता ने जब विरोध किया तो उसे मार कर शव को लटका दिया। परिजन पुलिस से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

You may have missed