गया में दरिंदगी की हद : 32 साल की महिला की पहले किया अगवा, फिर 14 लोगों ने उसके साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस को आता देख जैसे-तैसे भागे

गया । जिलेू के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया जिसको सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। 32 साल की महिला को उठाकर कर हैवान नदी किनारे सुनसान क्षेत्र में ले गए, वहां 14 क्रूर लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश नंगे बदन, कपड़े, जूते-चप्पल छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित महिला की हालत गंभीर है। उसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दो युवक 32 साल की महिला को बाइक में उठाकर फल्गु नदी में बने टापू पर ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कुछ ही देर में पांच बाइक में सवार 12 लड़के और वहां आ गए।
उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की। जब दो युवक महिला को बाइक पर नदी किनारे ला रहे थे तो आसपास के ग्रामीणों ने देखा था। लेकिन, अंधेरा होने से ग्रामीण ज्यादा कुछ समझ नहीं पाए।
इसके बाद जब पांच बाइक और उसी रास्ते से गुजरी तो ग्रामीणों को शक हुआ। कुछ लोगों ने नदी किनारे जाकर देखा तो दूसरी तरफ मोबाइल की रोशनी और हलचल दिखाई दी।इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस को मामला समझ में नहीं आया तो नदी किनारे खड़ी कुछ बाइक पर उसकी नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस नदी में कूद पड़ी और नदी के बीच में सूखे हिस्से (टापू) में पहुंची। वहां पहुंचते ही भगदड़ मच गई। सभी बदमाश जिस हालत में थे वैसे ही वहां से भाग गए।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि कुछ लड़के नंगे बदन ही वहां से भाग गए। जवानों ने उनका पीछा भी किया, पर अंधेरा और नदी में पानी होने से वे भागने में सफल रहे।
जांच के दौरान एक किनारे सूखे स्थान पर नग्न हालत में महिला मिली। वह बेहोश थी। साथ ही चार लड़कों के कपड़े और जूते-चप्पल बरामद हुए हैं। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला को भर्ती कराया। उसकी स्थिति गंभीर है। पुलिस का कहना है कि इस सामूहिक दुष्कर्म में 14 बदमाश शामिल हैं। सभी लड़के शहर और मानपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र के हैं। पुलिस महिला के ठीक होने का इंतजार कर रही है।
अब तक की जांच में पता चला है कि पीड़िता महिला पास के गांव की रहने वाली है। मौके से उसके गांव की दूरी15 किमी है। बदमाश महिला को अगवा करके लाए? अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है।
डीएसपी घूरन मंडल का कहना है कि पुलिस ने एक बहुत बड़ी घटना को होने से बचा लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।